फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   'Advantage of the schemes not available to the poor'

‘गरीबों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ’

Sun, 07 Oct 2018 11:49 PM IST
संतकबीरनगर (ब्यूरो)
संतकबीरनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 07 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
'Advantage of the schemes not available to the poor'
‘गरीबों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ’ - फोटो : अमर उजाला
हैंसर (संतकबीरनगर)। भारतीय महिला महासभा की बैठक रविवार को क्षेत्र के सेमरडाड़ी गांव में हुई। इसमें प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, राशन कार्ड बनवाने व उपलब्ध कराने में हो रही गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


संगठन की प्रदेश अध्यक्ष शीला यादव ने कहा कि गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए भारतीय महिला महासभा कई बार धरना व प्रदर्शन के माध्यम से अधिकारियों को चेतवानी दे चुकी है, इसके बाद भी अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है। इसके चलते गरीब परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड व शौचालय का लाभ उस तरह से नही मिल पा रहा है, जैसी सरकार की मंशा है। उन्होंने आरोप कि पूर्ति कार्यालय में राशन कार्डों की सूची से नाम काटने और जोड़ने का खेल रोजाना खेला जा रहा है। पुलिस की मिलीभगत से कच्ची शराब बनाने व बेचने का काम हर जगह हो रहा है। कई शिकायत के बाद भी अधिकारी इन समस्याओं की तरफ ध्यान न देकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगे हुए है। अब महिला महासभा भ्रष्ट अधिकारियों को कमरे में बंधक बनाने का काम करेगी। इस मौके पर कुसुम, रामरती गौतम, विन्ध्यवासिनी, सिंधू गौतम, सुनीता चौहान, शोभा देवी, कैलाशी, अनारी, सरोजा, लक्ष्मी, रेसमा, प्रेमकुमारी, विमलेश, फूला देवी, उर्मिला देवी, कमला देवी, तारा देवी, गेंदा देवी, आशा, सीमा आदि मौजूद रहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed