{"_id":"676c762af46191f4440795a2","slug":"ado-panchayat-recorded-statements-of-village-heads-and-secretary-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-126105-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एडीओ पंचायत ने दर्ज किए ग्राम प्रधानों और सचिव के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एडीओ पंचायत ने दर्ज किए ग्राम प्रधानों और सचिव के बयान
Thu, 26 Dec 2024 03:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायत सचिव पर कमीशन मांगने का आरोप लगाकर डीएम से स्थानांतरण की मांग की थी। इस मामले में सीडीओ और डीपीआरओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत ने कैमरे के समक्ष ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सचिव का बयान दर्ज किया। जांच रिपोर्ट डीपीआरओ के माध्यम से डीएम को सौंपी जाएगी।
ग्राम पंचायत कानपारा के ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रताप, करही ग्राम प्रधान शमशीदा खातून, डड़वामाली ग्राम प्रधान राम सुरेश, कड़जा ग्राम प्रधान इंसान अली, देवरिया नासिर ग्राम प्रधान आमिना खातून, ग्राम प्रधान उसराशहीद खुशबुन्निशां, ग्राम प्रधान रक्शा कलां इल्ताफुर्रहमान, देवरिया विजई प्रधान स्नेहलता ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि सेमरियावां ब्लाक में वर्तमान में तैनात ग्राम पंचायत सचिव वर्ष 2006 से 2014 तक कार्यरत रह चुके हैं। इनका कार्य व व्यवहार संतोष जनक नहीं है। ग्राम पंचायत में विकास कार्य के लिए कमीशन की मांग की जा रही है। विरोध करने पर विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। इससे ग्राम प्रधान आहत हैं और गांव का विकास कार्य बाधित हो रहा है।
ग्राम प्रधानों ने डीएम से ग्राम पंचायत सचिव अब्दुल लतीफ़ का स्थानांतरण अन्य ब्लाॅक में करने की मांग की थी। डीएम ने शिकायत पत्र को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ को जांच सौंपी। सीडीओ ने मामले की डीपीआरओ से जांच आख्या मांगी। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव से जांच कर रिपोर्ट मांगी। इसके बाद पंचायत दीप श्रीवास्तव ने ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सचिव दोनों से ही साक्ष्य मांगा है।ह

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला
विज्ञापन