{"_id":"6841e3da59857d79610f77ab","slug":"administration-is-active-encroachment-removed-from-widows-land-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-133706-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रशासन सक्रिय, विधवा की भूमि से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रशासन सक्रिय, विधवा की भूमि से हटवाया अतिक्रमण
Fri, 06 Jun 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के अगापुर गुलरिहा गांव निवासी विधवा धूपा देवी की भूमि पर जबरन किए गए अतिक्रमण को बृहस्पतिवार के दिन राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने हटवा दिया। हालांकि विधवा इस तरह की करवाई कई बार होने की बात करते हुए हल्का के राजस्व निरीक्षक पर विरोधियों को सह देने का आरोप लगाया है।
स्वर्गीय राम नौकर की पत्नी धूपा देवी की भूमि पर गांव निवासी कुछ लोग बरसों से कब्जा किए हुए थे। जिसे खाली करने के लिए महिला अधिकारियों के दरवाजे का चक्कर काट रही थी। बृहस्पतिवार को प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और विधवा की जमीन पर किए गए अतिक्रमण हटवा दिए।
विधवा धूपा देवी का कहना है कि कब्जा तो उसे मिल गया है लेकिन वह अपनी पुश्तैनी जमीन पर कब तक काबिज रह पाएगी यह तो आने वाला समय बताएगा। महिला ने राजस्व निरीक्षक पर इस मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। एसडीएम सुनील कुमार का कहना है कि धूपा देवी की जमीन को उनके विरोधियों द्वारा किए गए कब्जे को हटवा दिया गया है। विपक्षी अगर उस जमीन पर फिर से कब्जा करने का कोशिश किए तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।