{"_id":"6ab2c57ed7aa5ebe0d0c895c","slug":"action-will-be-taken-regarding-delays-in-the-disposal-of-pending-investigations-and-unresolved-complaints-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157709-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लंबित विवेचनाओं और असंतुष्ट शिकायतों के निस्तारण में देरी पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लंबित विवेचनाओं और असंतुष्ट शिकायतों के निस्तारण में देरी पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लंबित विवेचनाओं और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने छह थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समीक्षा में कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, धनघटा, महुली, बेलहरकला और मेंहदावल थाने के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। एएसपी ने लंबित विवेचनाओं की प्रगति और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विवेचकों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित विवेचनाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। एएसपी ने साक्ष्यों का प्रभावी संकलन करने, आवश्यकतानुसार वैज्ञानिक और फॉरेंसिक साक्ष्यों का इस्तेमाल करने तथा वांछित और फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आईजीआरएस पोर्टल पर असंतुष्ट फीडबैक वाले मामलों की समीक्षा करते हुए एएसपी ने शिकायतों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ फिर से परीक्षण करने को कहा। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने और की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए। साथ ही निस्तारण में अनावश्यक देरी से बचने पर जोर दिया।
एएसपी ने स्पष्ट किया कि लंबित विवेचनाओं और आईजीआरएस प्रकरणों में लापरवाही या अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।