फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused wanted for attempted murder arrested; scissors recovered.

Sant Kabir Nagar News: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कैंची बरामद

Sun, 20 Sep 2026 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Accused wanted for attempted murder arrested; scissors recovered.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कैंची भी उसके घर से बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया।
पुलिस के अनुसार, झुंगिया गांव निवासी बृजेश के खिलाफ बखिरा थाने में हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। पीड़िता ने 19 सितंबर को पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया था कि 18 सितंबर को उसके माता-पिता के कहने पर बृजेश ने उसके पति दयाशंकर को गाली दी। इसके बाद जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को बंडा नाला के पास से आरोपी बृजेश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घर से घटना में प्रयुक्त एक कैंची बरामद की गई। पुलिस ने उसके खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed