फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused summoned in cheque bounce case

Sant Kabir Nagar News: चेक बाउंस मामले में आरोपी तलब

Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Accused summoned in cheque bounce case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सीजेएम चेतना त्यागी की अदालत ने चेक बाउंस मामले में आरोपी को 24 फरवरी को हाजिर होने का आदेश दिया है।

थाना महुली अंतर्गत ग्राम सिकटहा निवासी प्रदीप कुमार पाल ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया और आरोप लगाया कि थाना कोतवाली खलीलाबाद अचकवापुर निवासी आरोपी सीताराम पांडेय ने 13 दिसंबर 2019 को नौ लाख 80 हजार रुपये का चेक दिया था। चेक क्लीयरेंश के लिए बैंक में जमा किया। 17 दिसंबर को 2019 को बैंक से जानकारी प्राप्त हुई कि चेक बाउंस हो गया है। पीड़ित ने विपक्षी पर 21 दिसंबर 2019 को नोटिस भेजा। विपक्षी ने आश्वासन दिया। उसके बावजूद भी विपक्षी ने चेक शुदा धनराशि नहीं दी। पीड़ित ने मजबूर होकर अदालत का दरवाजा खटखटाया।

सीजेएम चेतना त्यागी की अदालत ने मामले के समस्त तथ्य एवं परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए सुनवाई के उपरांत नौ लाख 80 हजार रुपये के चेक बाउंस मामले में आरोपी सीताराम को 24 फरवरी को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed