फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused of molesting teenage girls, case registered against 18

Sant Kabir Nagar News: किशोरियों से छेड़खानी का आरोप, 18 पर केस दर्ज

Fri, 17 May 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 17 May 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Accused of molesting teenage girls, case registered against 18
- खलीलाबाद क्षेत्र के तामेश्वरनाथ शिव मंदिर का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर कथा सुनने गई किशोरियों से छेड़खानी का मामला सामने आया। पुलिस ने दो पर छह नामजद व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।

महुली क्षेत्र निवासी किशोरी के मुताबिक 15 मई को वह परिजनों व गांववालों के साथ तामेश्वरनाथ मंदिर में शिव चर्चा सुनने के लिए आई थीं। दोपहर करीब तीन बजे 15 वर्षीय चचेरी बहन के साथ मंदिर के बगल के नित्यक्रिया में जा रही थी। वहां आकर लल्ला और सचिन उन दोनों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। वह चिल्लाते हुए बहन के साथ मंदिर परिसर में आ गईं। उसी समय मन्दिर का पुजारी भी वहां आ गया और मामले को सुनकर उसे व उसके परिजनों को गालियां देते हुए साथी रोहित, श्याम नरायन, बन्डोल, अजय, शक्ति दत्त व लगभग 10 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसे व बहन के साथ-साथ परिजनों को मारा-पीटा। जिसमें चार लोग घायल हो गए। इस संबंध में सीओ ब्रजेश कुमार सिंह ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों पर छेड़खानी व अन्य पर मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed