{"_id":"6696bf3282eaebe86f0c0f34","slug":"accused-of-lobbying-for-cancellation-of-certificate-assault-case-against-28-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-117741-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रमाण पत्र निरस्त करवाने की पैरवी का आरोप, मारपीट, 28 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रमाण पत्र निरस्त करवाने की पैरवी का आरोप, मारपीट, 28 पर केस
Wed, 17 Jul 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 17 Jul 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट परिसर में 12 जुलाई को हुई मारपीट के मामले में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने पिता पुत्र समेत तीन नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि गोंड जाति की मीटिंग में प्रमाण पत्र निरस्त करवाने की पैरवी के आरोप में विपक्षियों ने मारपीट की थी।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि खलीलाबाद शहर के मालीटोला निवासी उमेश कुमार ने बताया कि 12 जुलाई को डीएम कैंपस में वह खड़े थे। दिन में लगभग ढाई बजे के आसपास गोंड़ जाति की मीटिंग चल रही थी। मीटिंग समाप्त होने के बाद मोहल्ले के विपक्षी रमेश चंद व कमलेशचंद पुत्रगण प्रह्लाद एवं प्रहलाद एकराय गोलबंद कर उसपर तंज करने लगे। इसके बाद अपने 20-25 अज्ञात साथियों के साथ उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मार-पीटकर विपक्षी उन्हें अधमरा कर दिया। साथ ही जानमाल की धमकी दी। किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचकर अपना उपचार कराया। कोतवाल ने बताया कि मामले में उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मारपीट की घटना में शामिल अज्ञात आरोपी की पहचान सीसीटीवी की मदद से किया जा रहा है।