फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused of firing on student in enmity at sant kabir nagar

Sant Kabir Nagar: रंजिश में छात्र पर फायरिंग करने का आरोप, पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में लिया

Sat, 30 Jul 2022 10:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2022 10:12 AM IST
सार

घटना की सूचना मिलने पर एसओ केडी सिंह मौके पर पहुंचे और जांच के बाद आरोपी के छोटे भाई को थाने ले गए। घटना के कारणों को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Accused of firing on student in enmity at sant kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के सिरसी चौराहे पर शुक्रवार को ननिहाल आए छात्र पर एक शख्स ने तमंचे से फायर कर दिया। छात्र बाल-बाल बच गया। उसके बाद हमलावर भाग निकला। ऐसा आरोप लगाकर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस आरोपी के भाई को हिरासत में ले लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महुली क्षेत्र के साखी गांव निवासी 19 वर्षीय आदर्श राय पुत्र संजय राय छात्र है। शुक्रवार को वह सिरसी निवासी मामा भीम राय के घर आया था। आदर्श का आरोप है कि वह टहलते हुए सिरसी चौराहे पर गया, जहां सिरसी निवासी युवक शशिकांत से बात कर रहा था।
विज्ञापन


उसी समय सिरसी गांव के रहने वाला युवक उनके करीब पहुंचा और उन्हें निशाना बनाकर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उनके बगल से निकल गई। उसके बाद हमलावर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर एसओ केडी सिंह मौके पर पहुंचे और जांच के बाद आरोपी के छोटे भाई को थाने ले गए। घटना के कारणों को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो सत्यता सामने आएगी, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed