{"_id":"6a82023e1a34ef1ef404eeb8","slug":"accused-of-creating-a-fake-photo-and-making-it-go-viral-on-social-media-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155655-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फर्जी फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फर्जी फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गिरधरपुर बनपुरवा निवासी विशाल कुमार ने एक व्यक्ति पर उसकी और उसके परिवार व दोस्तों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार विशाल कुमार का आरोप है कि विपक्षी विपिन निवासी अज्ञात ने मोबाइल नंबर से उसके फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसकी और उसके घर के सदस्यों व दोस्तों की फोटो फर्जी तरीके से बनाकर वायरल कर दी हैं। इससे पीड़ित और उसके परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने की पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसओ साइबर क्राइम थाना जेपी चौबे ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।