{"_id":"64d7c3bd127ea3f2490ae556","slug":"accused-of-belittling-the-case-filed-against-the-police-khalilabad-news-c-7-gkp1052-271322-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस पर दर्ज केस में अल्पीकरण करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस पर दर्ज केस में अल्पीकरण करने का आरोप
Sat, 12 Aug 2023 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
- आरोप है ससुरालियों ने बेटी को दहेज के लिए उकसाया और कर दी हत्या
- पुलिस ने चार आरोपियों पर दर्ज की है आत्म हत्या के लिए उकसाने का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा क्षेत्र के देउरा में विवाहिता की हुई मौत को लेकर पीड़ित मां-बाप ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। शुक्रवार को पीड़ित पिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप सास-ससुर, जेठ, जेठानी पर मढा है।
सिद्धार्थनगर जिले के उसका क्षेत्र के दुर्गाजोत निवासी रामबेलास और उनकी पत्नी राधिका ने बताया कि उसकी बेटी रुक्मणी की शादी धर्मसिंहवा क्षेत्र के देउरा में चार साल पहले राजन पुत्र अवधराज के साथ हुई थी। आरोप है बेटी के ससुर अवधराम व सास रेशमा दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग कर रही थी। दामाद अपने माता-पिता को समझाते थे, लेकिन वह लोग नहीं मानते थे। अक्सर दहेज के लिए बेटी को ताना मारते थे। दामाद बाहर रहकर नौकरी करने गए थे, तभी सास-ससुर और जेठ सोहरत व जेठानी नन्दनी अकेले पाकर बेटी को उकसाकर उसकी हत्या करवा दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले का अल्पीकरण करते हुए चारों आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया। पुलिस ने दहेज उत्पीडन का जिक्र तक केस में नहीं किया। एसओ राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता की तरफ से दी गई तहरीर पर ही केस दर्ज किया गया है। इसमें अल्पीकरण का आरोप गलत है।