फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused arrested for fraud involving a land agreement based on forged documents.

Sant Kabir Nagar News: कूटरचित दस्तावेज से जमीन का एग्रीमेंट कर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for fraud involving a land agreement based on forged documents.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का एग्रीमेंट करने और रुपये वापस न करने के आरोप में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान शैलेंद्र कुमार उर्फ संटू निवासी उमिला, थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उसे शुक्रवार को डड़वा नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी में कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र स्थित पिपरौली बाजार निवासी गुड्डी गुप्ता ने 11 जून 2026 को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी ने कूटरचित दस्तावेज के आधार पर जमीन का एग्रीमेंट किया और उससे प्राप्त धनराशि वापस नहीं की।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचना सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed