फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   accuse of fireing on arrested

पुलिस टीम फायरिंग करने का आरोपी गो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 25 Jul 2019 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
accuse of fireing on arrested
पुलिस टीम फायरिंग करने का आरोपी गो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

दस हजार का घोषित था इनाम, एक साथी भी उसके साथ कड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पुलिस टीम पर फायरिंग करने का आरोपी गो तस्कर को पुलिस ने बुधवार रात उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उसका साथी भी गो तस्करी में संलिप्त है। फरार तस्कर पर एसपी ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था।

एसपी ब्रजेश सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बखिरा एसओ सुधीर सिंह को बुधवार रात सूचना मिली कि फरवरी में गो तस्करी के दौरान पकड़े जाने पर पुलिस टीम पर फायर करने वाले गो तस्कर क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना पर एसओ ने कोईल भार पुलिया के पास घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान अवधू पुत्र शब्बीर और नूर आलम पुत्र लफ्फील निवासी दुर्गजोत थाना बखिरा के रूप में हुई। अवधू ने फरवरी में गो तस्करी के दौरान पकड़े जाने पर पुलिस टीम पर फायर कर फरार हो गया था। उसकी तलाश कर पुलिस कर रही थी। उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में गो तस्करी के केस दर्ज हैं। पकड़े गए गो तस्करों के पास से अवैध असलहे और कारतूस बरामद हुए हैं। टीम में एसओ बखिरा, उप निरीक्षक आनंद प्रकाश, एचसीपी फूलबदन द्विवेदी, राणा प्रताप यादव, गिरिजेश मिश्र, शम्स तबरेज, सत्य प्रकाश और राकेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed