{"_id":"6a8f480c7e80a31c980c99b3","slug":"accusation-of-grabbing-land-using-a-forged-will-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-156196-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फर्जी वसीयतनामा से जमीन हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फर्जी वसीयतनामा से जमीन हड़पने का आरोप
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी 62 वर्षीय अरुण कुमार पांडेय ने फर्जी वसीयतनामा तैयार कर जमीन के राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने का आरोप लगाया है।
मामले में उन्होंने सीजेएम न्यायालय में प्रकीर्ण फौजदारी प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
पीड़ित के अनुसार सरैया में उनके भाई ब्रह्मदेव के नाम की संपत्ति से संबंधित एक कथित वसीयतनामा तैयार कराया गया। आरोप है कि कृष्ण सेवकदास ने इस वसीयतनामा के आधार पर अपना नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करा लिया। जानकारी होने पर उन्होंने तहसील में आपत्ति दाखिल की, जिसके बाद न्यायालय ने नामांतरण पर रोक लगाते हुए विवादित जमीन के क्रय-विक्रय पर भी रोक लगा दी।