फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accident from shuttering breaking during roof casting, two seriously injured

Sant Kabir Nagar News: छत ढलाई के दौरान शटरिंग टूटने से हादसा, दो गंभीर घायल

Fri, 10 Jul 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 10 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Accident from shuttering breaking during roof casting, two seriously injured

विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के दानोकुइयां गांव में शुक्रवार शाम करीब चार बजे दो मंजिला मकान की छत की ढलाई के दौरान शटरिंग टूटने से हादसा हो गया। अचानक छत के छज्जे का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दानोकुइयां निवासी अमजद अली मकान की दूसरी मंजिल की छत की ढलाई करा रहे थे। इस दौरान राजगीर मिस्त्री छत पर काम कर रहे थे, जबकि शटरिंग मिस्त्री अब्दुल अजीज छज्जे के नीचे काम देख रहे थे। इसी दौरान अचानक शटरिंग जवाब दे गई और छज्जे का हिस्सा नीचे गिर गया।

शटरिंग मिस्त्री अब्दुल अजीज (23) पुत्र अब्दुल कय्यूम, निवासी पुरैना मंसूर तथा अशफाक (14) पुत्र अमजद अली, निवासी दानोकुइयां घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को मलबे से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बस्ती के कैली अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि अशफाक के सिर में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि अब्दुल अजीज की पीठ में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed