{"_id":"68aca762ebc344a22d0f6b4c","slug":"a-young-man-died-due-to-electric-shock-in-santhi-village-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137497-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सन्ठी गांव में करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सन्ठी गांव में करंट लगने से युवक की मौत
Mon, 25 Aug 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। सोमवार की देर शाम धनघटा क्षेत्र के सन्ठी गांव निवासी युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हालांकि परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली से रेफर करा कर इलाज के लिए कहीं अन्यत्र ले गए। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने पुलिस का मेमो के जरिए घटना की सूचना भेज दी है।
संठी गांव निवासी रणविजय (24) पुत्र गंगा प्रसाद शाम के समय बिजली का उपकरण ठीक कर रहे थे। उसी समय वह करंट की चपेट में आ गए। परिवार के लोग दौड़कर जब तक बीच बचाव किए तब तक वह अचेत हो चुके थे। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया जहां देखने के बाद डॉक्टर अजय अग्रहरि ने रणविजय को मृत घोषित कर दिया। डॉ अजय अग्रहरि ने बताया कि परिवार के लोग जब रण विजय को रेफर करा कर किसी दूसरे अस्पताल पर दिखाने की बात कहे। रणविजय को रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। संवाद