फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A young man crossing the road was crushed by a pickup truck and died

Sant Kabir Nagar News: सड़क पार कर रहे युवक को पिकअप ने रौंदा, मौत

Thu, 10 Apr 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 10 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A young man crossing the road was crushed by a pickup truck and died
मगहर। खलीलाबाद कोतवाली के मगहर पुलिस चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। वह गेहूं कटवाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक पिकअप ने उसे रौंद दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मगहर कस्बे के मुहल्ला चूड़ी फरोश मगहर निवासी अयोध्या पुत्र रामबृक्ष उम्र लगभग 26 वर्ष बुधवार को नेशनल हाईवे स्थित शहीद बाबा की मजार के पास सड़क पार कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय खलीलाबाद भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को फोन पर दी गई। मृतक के भाई अजय ने बताया कि उसका उसका भाई गेहूं की कटाई करने के लिए जा रहा था। तभी पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गया था। 29 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी। यह कहते हुए वह फफक कर रो पड़ा।
विज्ञापन

दूसरी घटना नेशनल हाईवे स्थित सैनिक ढाबा के पास हुई। बाइक सवार तीन युवक मगहर से खलीलाबाद की ओर जा रहे थे। अभी वह पुलिस चौकी से पश्चिम लगभग एक किमी पर स्थित सैनिक ढाबा के पास पहुंचे ही थे कि पहले से खड़े ट्रक में बाइक जा भिड़ी। इस हादसे में बाइक सवार भीमल 20 वर्ष पुत्र अज्ञात, रितेश 19 पुत्र ओम प्रकाश व उमेश 22 वर्ष पुत्र बीरबल निवासीगण डीघा कोतवाली खलीलाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही तत्काल सरकारी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। इन्होंने हेलमेट नहीं पहनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed