{"_id":"684c700e6bc31a5d61042a5b","slug":"a-woman-working-in-the-field-was-struck-by-lightning-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-134083-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिजली की चपेट में आई खेत में काम कर रही महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिजली की चपेट में आई खेत में काम कर रही महिला
Sat, 14 Jun 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रोसयाबाजार । धनघटा थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत चौराकला के राजस्व गांव मटिहना में शुक्रवार को गरज के साथ हुई बारिश के दौरान खेत में काम कर रही महिला की आकाशीय बिजली गिरने से झूलस गई।
परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरा कला के राजस्व गांव मटिहना निवासी मोहम्मद नाहिद अख्तर की पत्नी तैरुन्निशा (45) गांव के पश्चिम एक बाग के पास स्थित खेत में कार्य कर रही थीं। शुक्रवार को दो बजे के बाद गरज के साथ आई बारिश में घर आ रही थी। रास्ते में एक जामुन के पेड़ पर अचानक बिजली चमक व गड़गड़ाहट के साथ गिरी। जिसकी चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
बिजली गिरने की आवाज सुन आस-पास के लोगों के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए। झुलसी महिला को परिजन सीएचसी हैंसर बाजार ले गए। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।