{"_id":"6ab6b1e749e855842804e6a8","slug":"a-village-gathering-was-held-to-resolve-local-issues-right-within-the-village-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157878-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चौपाल लगाकर गांव की समस्या गांव में किया गया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चौपाल लगाकर गांव की समस्या गांव में किया गया समाधान
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक के ग्राम पंचायत धौरहरा और रोसयाबाजार में शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगाई गई। इसमें सबसे अधिक मामले आवास, आयुष्मान कार्ड, सम्मान निधि और पेंशन से संबंधित आए। जिनका निस्तारण किया गया।
सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए 11:00 बजे से पौली ब्लाॅक के धौरहरा में ग्राम प्रधान उदयराज अग्रहरि की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई। सचिव सतीश कुमार ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं को बताया और आवास, पेंशन, सम्मान निधि के 21 मामले की सुनवाई करते हुए निस्तारण किया। रोसयाबाजार में ग्राम पंचायत अधिकारी अंबरीश पटेल की अध्यक्षता में चौपाल लगी। इसमें 17 लोगों ने अपनी समस्या बताई। इसमें आवास, पेंशन और नाली निर्माण, जल निकासी आदि के मामले रहे।
इस मौके पर एडीओ एजी दयाराम यादव, दीनानाथ, सुनील कुमार, राहुल अग्रहरी, शुभम, विनोद कुमार, धर्मवीर, जितेंद्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।