फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A Tiranga Yatra was taken out from Vikas Bhawan to Maulana Azad Inter College.

Sant Kabir Nagar News: विकास भवन से मौलाना आजाद इंटर कॉलेज तक निकाली गई तिरंगा यात्रा

Wed, 12 Aug 2026 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
A Tiranga Yatra was taken out from Vikas Bhawan to Maulana Azad Inter College.
वि​कास भवन से निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल सीडीओ व अन्य लोग। स्रोत​-सूचना विभाग
संतकबीरनगर। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को विकास भवन से मौलाना आजाद इंटर कॉलेज तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथ में तिरंगा फहराते हुए विकास भवन से मौलाना आजाद इंटर कॉलेज तक प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 17 अगस्त तक अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान एवं आदर भाव के साथ भारतीय तिरंगा झंडा फहराएं और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक संबंध बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के साथ सेल्फी, प्रभातफेरी, तिरंगा रैलियों, तिरंगा प्रदर्शनियों और अन्य जमीनी स्तर की जन-भागीदारी जैसी गतिविधियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार सहित अन्य शामिल रहे।
------------------------------
फ्लैग कोड आफ इंडिया का पालन करने की जानकारी दी
संतकबीरनगर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका उच्चतर विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बघौली में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत के साथ हुआ। इसके उपरांत विद्यालय परिसर में तिरंगा वितरण किया गया, छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने उसे सही तरीके से फहराने और फ्लैग कोड आफ इंडिया का पालन करने के संबंध जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षिकाएं कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और वंदेमातरम् नारे के साथ किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed