फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A three-member team will investigate how the British cleric received his salary, pension, and medical leave.

Sant Kabir Nagar News: ब्रिटिश मौलाना को कैसे मिला वेतन, पेंशन व चिकित्सा अवकाश, जांच करेगी तीन सदस्यीय टीम

Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
A three-member team will investigate how the British cleric received his salary, pension, and medical leave.
मौलाना शमशूल होदा
-अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल ने मुख्य कोषाधिकारी, बीएसए एवं डीएमओ को टीम में किया शामिल
विज्ञापन

- टीम बेसिक शिक्षा विभाग के पटल सहायक के 10 वर्ष के कार्यकाल की जांच कर 15 दिन में देगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सरकार के सख्त रवैये के बाद आजमगढ़ जिला प्रशासन ने संतकबीरनगर निवासी और अब ब्रिटेन की नागरिकता ले चुके मौलाना शमशुल हुदा खान के नियम विरुद्ध पेंशन, चिकित्सा अवकाश व वेतन प्राप्त करने के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी बेसिक शिक्षा विभाग में 10 साल से तैनात पटल सहायक द्वारा किए गए कार्यों की जांच करेगी। अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल शमशाद हुसैन द्वारा बनाई गई कमेटी में मुख्य कोषाधिकारी, बीएसए एवं डीएमओ हैं। उन्होंने जांच टीम को 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है।
भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य आजमगढ़ रामनिवास सिंह ने चार फरवरी को मंडलायुक्त आजमगढ़ मंडल को पत्र भेजकर खलीलाबाद शहर के मीट मंडी रोड निवासी मौलाना के मामले की शिकायत की थी। पत्र में राम निवास सिंह ने लिखा है कि मदरसा अशरफिया मिसबा उल उलूम मुबारकपुर के शिक्षक शमशुल हुदा खान ब्रिटेन की नागरिकता प्राप्त कर चुका है। इसके बाद भी संबंधित विभाग के लेखाकार द्वारा उसे वेतन दिया जाता रहा। यह राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। वेतन व अन्य सुविधाओं के बदले ब्रिटेन में बसे मदरसा शिक्षक शमशुल से मुंहमांगी रकम वसूल की जा रही थी। लेखाकार अगस्त 2015 से जुलाई 2025 तक एक ही पटल पर तैनात रहे। उन्होंने शमशुल को प्रदेश सरकार से वेतन एवं पेंशन दिलाने में मास्टर माइंड की भूमिका अदा की। भाजपा कार्य समिति सदस्य ने लेखाकार पर और भी गंभीर आरोप मढ़े।
विज्ञापन

इसके बाद अपर आयुक्त ने सात फरवरी को नियम विरुद्ध पेंशन आगणन, लगभग 500 दिन का चिकित्सा अवकाश, वेतन प्राप्त कराने वाले लेखाकार व उसके 10 वर्ष के पटल कार्य की गहनता से जांच कराने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी। उन्होंने टीम से 15 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
संदिग्ध लेनदेन का आंकड़ा जुटा रही पुलिस
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की। इसमें मौलाना व उसके परिजनों के तीन बैंक में सात खाते पाए गए हैं। एक बैंक में विदेशी रकम आने की पुष्टि हुई है, जबकि दो बैंकों से हुए संदिग्ध लेनदेन के लिए पत्राचार किया गया है। पुलिस संदिग्ध लेनदेन का आंकड़ा जुटा रही है। आंकड़ा मिलने के बाद ही विवेचना को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

------------------
डीएमओ की तहरीर पर मामले में कोतवाली खलीलाबाद में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस विवेचना कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा।
-सुशील कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed