{"_id":"628535bbf0c4f5750557a352","slug":"a-stuent-died-in-miserable-conditions-khalilabad-news-gkp437328876","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में छात्र की मौत
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में छात्र की मौत
मौत की वजह पर तरह-तरह की हो रहीं चर्चाएं
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के चंदहर गांव में बुधवार को संदिग्ध हाल में घर के कमरे में छत के पंखे में दुपट्टे के सहारे लटका छात्र का शव मिला। सूचना पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, उसके पहले ही परिजनों ने शव को नीचे उतार दिया था। परिजन घटना की वजह नहीं बता पाए। जबकि गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं थीं।
चंदहर निवासी विवेक प्रताप सिंह (22) पुत्र अर्जुन सिंह बीए द्वितीय वर्ष के छात्र थे। बुधवार को संदिग्ध हाल में कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे विवेक का शव लटका मिला। सूचना पर एसआई उदयभान मिश्र और एसआई राजेश मिश्रा मौके पर पहुंच गए। इसके पहले ही परिजन शव को नीचे उतार चुके थे। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। छात्र की मौत की वजह को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। परिजन बेटे के जरिए उठाए गए आत्मघाती कदम की वजह नहीं बता पाए। एसएसआई प्रमोद कुमार यादव के मुताबिक पीड़ित पिता अर्जुन सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात्रि में बेटा विवेक कमरे में सोने गया था। बुधवार की सुबह देर तक जब बेटा सोकर नहीं उठा तो वह करीब 11 बजे उसे उठाने गए। बार-बार गुहार लगाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला और कमरे के अंदर से कोई हरकत नहीं सुनाई दी तो सरिया से किसी तरह दरवाजे की सिटकिनी खोल दिए। कमरे के अंदर गए तो देखा कि छत के पंखे में दुपट्टे के सहारे बेटे का शव लटक ा था। घटना देखकर पीड़ित पिता सहम गए। लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया । उसकी इकलौती बहन की शादी हो गई है। जबकि छोटा भाई विश्वजीत अभी पढ़ रहा है। छात्र ने क्यों आत्मघाती कदम उठाया, यह परिजन भी नहीं बता पाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।