{"_id":"686d6041fbe44cbf790e011b","slug":"a-person-going-for-defecation-died-after-being-hit-by-a-vehicle-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-135253-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वाहन की टक्कर से शौच के लिए जा रहे व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वाहन की टक्कर से शौच के लिए जा रहे व्यक्ति की मौत
Tue, 08 Jul 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के तिघरा चौराहा पर सोमवार की देर रात को शौच के लिए निकले एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। परिजन आसपास के लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार खलीलाबाद-मेंहदावल रोड पर स्थित तिघरा चौराहे के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार (40) पुत्र चौथी प्रसाद सोमवार को रात लगभग 11 बजे शौच करने जा रहे थे। वह रोड पर पहुंचे ही थे कि तभी तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। गंभीर अवस्था में आसपास के लोगों ने उन्हें एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया। रात 1 बजे के करीब हालत गंभीर होने डाॅक्टरों ने उन्हें गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उनके परिजन गोरखपुर ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि तभी उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।