{"_id":"6217b8ab0a6d93109c42524c","slug":"a-oldman-was-died-in-suspence-khalilabad-news-gkp4280292169","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हाल में वृद्ध की मौत
पुलिस को शव के पास जहरीली कीड़े की दवा और पानी का बोतल मिला
सिद्धार्थनगर, खेसहरा क्षेत्र के मंझरिया गांव के रहने वाले थे
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। बृहस्पतिवार को राजघाट के पास स्थित बाबा मोहकम दास मंदिर के पीछे एक वृद्ध की लाश मिली। सूचना पर आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के खेसहरा क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी 65 वर्षीय संतराम के रूप में हुई है। बुजुर्ग की मौत पर लोगों ने तरह-तरह की आशंका जाहिर की है।
सिद्धार्थनगर जिले के खेसहरा क्षेत्र के मंझरिया निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनके पिता संतराम बुधवार सुबह घर से निकले थे। घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार को बेलहर क्षेत्र में राजघाट स्थित बाबा मोहकम दास मंदिर के पीछे पिता की लाश मिली। राजेश ने बताया कि वह दो भाई हैं और दोनों भाई मुंबई में रहते हैं। वह दस दिन पूर्व ही मुंबई से आए हैं। पिता की मौत की वजह को लेकर कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। जबकि एसओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना चौकीदार ने दी। शव के पास जहरीली कीड़े की दवा और पानी का एक बोतल मिला है। प्रथम दृष्टया जांच में मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह से स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।