फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A North Eastern Railway official visited Kabir's Samadhi and Mazar.

Sant Kabir Nagar News: पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी ने कबीर की समाधि व मजार के किए दर्शन

Sun, 09 Aug 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
A North Eastern Railway official visited Kabir's Samadhi and Mazar.
मगहर। सद्गुरु कबीर स्थली मगहर स्थित कबीर की समाधि व मजार का दर्शन के लिए शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के अधिकारी तुषारकांत पांडेय कबीर स्थली पहुंचे। जहां उन्होंने कबीर की समाधि व मजार का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इस दौरान डाॅ. हरिशरण शास्त्री के नेतृत्व में संतों ने कबीर साहेब के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देने के साथ ही उन्हें अंगवस्त्र के साथ ही बीजक ग्रन्थ भी भेंट किया। साथ ही सत्संग भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य सतर्कता अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर तुषारकांत पांडेय ने कहा कि यहां आकर बड़ी शांति की अनुभूति हो रही है। आज यहां आकर शायद यह लगा कि हम अभी तक अंधकार में थे, उजाला तो कबीर की वाणी व सत्संग में है। इसका समग्र विकास होना चाहिए। कबीर के कहे गए एक एक शब्द आज हमें अंधकार से उजाले की तरफ ले जाते हैं। कबीर जैसा सूफी संत सदियों में जन्म लेता है। उन्होंने जीवन भर बाहरी आडंबरों का जमकर विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed