{"_id":"64b5819719c316a16607aeb4","slug":"a-meeting-was-held-under-the-chairmanship-of-cdo-sant-kumar-in-the-collectorate-auditorium-on-monday-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-439-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अगस्त माह में होगी फसलों की डिजिटल पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अगस्त माह में होगी फसलों की डिजिटल पड़ताल
Mon, 17 Jul 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित कृषि विभाग की बैठक को संबोधित करते सीडीओ संत कुमार।
-बैठक में सीडीओ ने तैयारी पूर्ण करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को सीडीओ संत कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें उन्होंने बताया कि जनपद में फसलों की डिजिटल पड़ताल होने की कार्रवाई अगस्त माह में आरंभ होनी है। इसके लिए तैयारी पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि पूर्व में लेखपाल पड़ताल की कार्रवाई मैनुअल करते थे। जिसमें फसल के रकबा एवं फसल के प्रकार में अंतर आता था। जबकि डिजिटल पड़ताल से फसल उत्पादन एवं फसल के प्रकार का ठीक-ठीक आंकलन हो पाएगा। इसके लिए जनपद स्तर पर चार मास्टर ट्रेनर एवं प्रत्येक तहसील में दो-दो मास्टर ट्रेनर नामित किए गए हैं। जिनका प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। जनपद स्तर पर लेखपाल एवं कृषि विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी के द्वारा डिजिटल पड़ताल फसल सर्वे का कार्य किया जाएगा। जिसके अप्रूवल के रूप में तहसीलदार और कृषि विभाग के अधिकारी नामित है। कार्य को प्रभावी एवं सुचारू रूप से संपादित करने के लिए जनपद स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शशांक उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी द्वारा मोबाइल ऐप से डिजिटल क्रॉप सर्वे की कार्रवाई की जानकारी देते हुए प्रक्रिया को बताया गया । बैठक में जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, राकेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।