फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Reconciliation between six families

Sant Kabir Nagar News: छह परिवारों के बीच कराई सुलह

Mon, 19 Oct 2026 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Reconciliation between six families
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत रविवार को महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में साथ-साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें पारिवारिक विवादों से जुड़े छह मामलों की सुनवाई करते हुए पति-पत्नी के बीच समझौता कराया गया। केंद्र पर आए सभी छह मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद विवादों को सुलझाने का प्रयास किया गया।
काउंसिलिंग के बाद सभी मामलों में सहमति बनने पर समझौता कराया गया। परामर्श केंद्र में खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी मीना देवी और उनके पति सतीश, बखिरा थाना क्षेत्र निवासी इंद्रावती और उनके पति रामआज्ञा गुप्ता, दुधारा थाना क्षेत्र निवासी पुष्पा और उनके पति धर्मेंद्र के बीच विवाद का समाधान कराया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा बखिरा थाना क्षेत्र निवासी जैनव और उनके पति फैजान, साधना और उनके पति सुदामा तथा खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी पूनम और बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र निवासी उनके पति बबलू के बीच भी सुलह-समझौता कराया गया। इन दंपतियों के बीच पारिवारिक विवाद के चलते रिश्ते टूटने की स्थिति बन गई थी। परिवार परामर्श केंद्र पर दोनों पक्षों को समझाने के बाद आपसी सहमति से विवाद समाप्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या ने की। इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र में नियुक्त काउंसलर रिफातुल्लाह अंसारी व अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed