{"_id":"6ad51a88d669cd39a307bfab","slug":"171-families-benefited-from-the-chief-ministers-housing-scheme-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159194-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री आवास योजना का 171 परिवारों को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री आवास योजना का 171 परिवारों को मिला लाभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में सेमरियावां ब्लॉक के 171 गरीब परिवारों को पक्के आवास का लाभ मिलेगा। शासन स्तर से आवासों की स्वीकृति मिलने के बाद लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। अब पात्र परिवारों को आवास निर्माण के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। 157 लाभार्थी के खाता में प्रथम किस्त भेजी जा चुकी है।
मुख्यमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब, निराश्रित और आवास विहीन पात्र परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराकर सुरक्षित आवास देना तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।
सेमरियावां ब्लॉक में 113 ग्राम पंचायत हैं। ब्लॉक के इन गांवों में मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए जीरो पावर्टी 84 और दिव्यांग, विधवा समेत दैवी आपदा के 87 लाभार्थी मिलाकर कुल 171 लाभार्थी का चयन किया गया है। 171 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इनमें से 157 लाभार्थी के खाता में प्रथम किस्त के रूप में 40 हजार भेजी जा चुकी है। दूसरी किस्त डिमांड के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री आवास के 14 लाभार्थी की पेंडेंसी है, इनका आधार कार्ड, खाता वेरिफिकेशन से संबंधित समस्या है।