फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A gathering of fag songs

Sant Kabir Nagar News: हे चलो बृज देखन होरी, होरी रंग बोरी, भीगेँ सब चोली...

Tue, 07 Mar 2023 07:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Mar 2023 07:55 AM IST
विज्ञापन
A gathering of fag songs
फोटो
विज्ञापन

फाग गीतों की सजी महफिल, अबीर और गुलाल उड़ा कर लोगों ने खेली होली
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। रविवार की रात महुली कस्बे के यादव मोहल्ला स्थित काली माता मंदिर परिसर में फागुनी महफिल सजी थी। पूरी रात फागुनी गीतों की मिठास घुलती रही और श्रोता आनंद उठाते रहे। इस दौरान लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ा कर होली भी खेली। हरिराम यादव ने गाया कि हे चलो बृज देखन होरी, होरी रंग बोरी, भींगे सब चोली... गीत पर श्रोता झूम उठे। अगला उलारा कुछ इस प्रकार रहा बिरज करबै बिहार... बिरज करबै बिहार, श्याम राधिका दोनों जनी।
गनेश विश्वकर्मा ने फाग गीत की शुरुआत की। बोल थे लिए पार ब्रह्म अवतार मनुज तन धारी, इस गीत पर फाग गायक टोली ने जमकर साथ दिया। उलारा गीत में होली खेलत रघुबीरा अवध में.. होली खेलत रघुबीरा पर श्रोताओ ने खूब तालियां बजाईं। दूसरा फाग गीत दीवान विनोद मिश्र ने पेश किया, बोल थे ठानत मोसे रार छैल बरजहू नहीं मानत, इस होरी गीत पर गायक टोली और उपस्थित फाग प्रेमियों ने साथ दिया। उलारा गीत में सिया डाले राम गले बरमाला... सिया डाले राम गले बरमाल पर लोग झूमने को विवश हो गए।
विज्ञापन

तीसरा फाग गीत हरिलाल यादव ने गाया, औरन संग रात बिताते हो बालम, भोर भये घर आए...। फाग गीत पर जमुना यादव, सुरज साहनी, राजेंद्र साहनी, श्याम सुंदर व किशोर ने जम कर साथ दिया। उलारा गीत पिया मोर गइल पुरवी बनिजिया, भला हो साजना... पर लोग थिरकने लगे। गनेश विश्वकर्मा ने गाया, छल करत श्याम बनवारी, बनि बैद बृज में पुकारी, दवा ले लो प्यारी, इस रसीली फाग गीत पर भावुक होकर श्रोता तालियां बचाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की गीतों का क्रम पूरी रात चलता रहा। लोग पूरी रात चाव के साथ फाग गीतों का आनंद उठाते रहे। ढोलक पर किशोर गौड़, बबलू और बिट्टू गुप्ता ने साथ दिया, तो हारमोनियम पर मुन्ना गौड़ रहे। इस अवसर राघव यादव, अंशुमान मिश्र विनोद मिश्र, हरिलाल यादव, जयप्रकाश, जमुना यादव, श्याम सुंदर साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed