{"_id":"67e050f3d7047fdfe30d337f","slug":"a-feeder-worth-rs-2-crore-was-built-in-chc-which-was-lying-idle-for-five-years-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-130255-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पांच साल से बेकार पड़ा सीएचसी में बना दो करोड़ का फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पांच साल से बेकार पड़ा सीएचसी में बना दो करोड़ का फीडर
Sun, 23 Mar 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी में बंदहाल पड़ा बिजली का फीडर।
संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए वर्ष 2020 में स्वतंत्र फीडर बनाया गया। बनने के बाद से ही बार-बार तकनीकी दिक्कत आने से इसका लाभ अस्पताल कर्मियों व मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में यह फीडर बेकार पड़ा हुआ है। ऐसे में बिजली कटने पर मजबूरी में जेनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद को स्वतंत्र फीडर से जोड़ने के लिए करीब चार साल पहले पहल हुई थी। इसके तहत जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वतंत्र फीडर स्थापित किए गए। प्रत्येक पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए गए। वर्तमान में जिला अस्पताल का स्वतंत्र फीडर काम कर रहा है, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद का स्वतंत्र फीडर लगने के बाद से तकनीकी गड़बड़ी के चलते बार-बार खराब हो रहा है।
अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए विद्युत निगम के अधिकारियों को अवगत कराया तो यहां लगे ट्रांसफार्मर को बदल दिया और इसके स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। कुछ दिनों तक इससे निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति की गई, लेकिन फिर तकनीकी दिक्कत आ गई। इसके बाद अंडरग्राउंड तार लगाए गए, बावजूद इसके अब भी यह स्वतंत्र फीडर बेकार पड़ा हुआ है। वर्तमान में स्वतंत्र फीडर के आसपास झांड-झंखाड़ उग आए हैं।
विज्ञापन
स्वतंत्र फीडर में गड़बड़ी के चलते अस्पताल परिसर में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली गुल होने पर अक्सर अंधेरा हो जाता है। जिससे आपरेशन आदि के समय दिक्कतें आ रही है।