फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A Common Facility Center will be set up in the Khalilabad industrial area.

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद औद्योगिक क्षेत्र में बनेगा कॉमन फैसिलिटी सेंटर

Mon, 15 Jun 2026 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
A Common Facility Center will be set up in the Khalilabad industrial area.
खलीलाबाद में ​स्थित औद्योगिक क्षेत्र का मुख्य द्वार
संतकबीरनगर। औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में ओडीओपी योजना के तहत कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनेगा। उद्योग निदेशालय ने इसकी सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इस सेंटर के बनने से होजरी सहित अन्य छोटे उद्योगों के दिन बहुरेंगे और उद्यमियों को एक छत के नीचे तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

खलीलाबाद में करीब 231 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की गई थी। इसके अंतर्गत 363 भूखंड सृजित करते हुए 287 इकाइयों को भूखंड आवंटित किए गए। इधर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व में जनपद के होजरी उद्योग को बढ़ावा देने की संभावना तलाशने के लिए निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इस पर अमल करते हुए जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश इंडस्टि्रयल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने औद्योगिक क्षेत्र में कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनाने की पहल की। इसको लेकर उपायुक्त उद्योग की अध्यक्षता में होजरी कारोबारियों व कारीगरों की कई बैठकें हुईं। अब इस प्रस्ताव पर उद्योग निदेशालय ने सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे यहां कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनने की उम्मीद जग गई है। इसके बनने से जहां होजरी व छोटे कारोबारियों को एक छत के नीचे तमाम सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी, वहीं होजरी उद्योग को संजीवनी मिलने की उम्मीद है। कॉमन फैसिलिटी सेंटर के अंतर्गत यहां तकनीकी मशीनें लगाई जाएंगी। डिजाइन डेवलपमेंट और ट्रेनिंग की सुविधा के साथ ही जिले में उत्पाद का प्रदर्शन केंद्र, रॉ-मैटेरियल बैंक आदि की सुविधाएं मिल सकेंगी।
इससे होजरी कारोबारियाें को काफी फायदा होगा। कॉमन फैसिलिटी सेंटर के निर्माण में करीब चार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वैसे भी बरदहिया बाजार में होजरी के कारोबारी अभी अपने उत्पाद बेचते रहे हैं, लेकिन यहां सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है।

000000000000000000
100 एकड़ में होगा औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र का 100 एकड़ में विस्तार होना है, इसके लिए जमीन की तलाश तेज हो गई है। इस संबंध में यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मचंद्र ने सभी एसडीएम को पत्र लिखा है, ताकि जमीन की उपलब्धता जल्द से जल्द हो सके। औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार से ऐसे उद्यमी जिन्हें उद्यम लगाने के लिए जमीन की आवश्यकता है, उसकी परेशानी भी दूर हो जाएगी।

000000000000000
होजरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए इस काॅमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना हो रही है। इसकी सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इसके बनने से होजरी उद्योग से जुडे़ कारोबारियों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।
-अरविंद पाठक, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश इंडस्टि्यल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed