{"_id":"69f51aa35715c5a4c604e701","slug":"a-campaign-will-be-launched-to-make-the-uneducated-literate-khalilabad-news-c-209-1-kld1010-149902-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अशिक्षितों को साक्षर बनाने के लिए चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अशिक्षितों को साक्षर बनाने के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन
मेंहदावल। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत अशिक्षितों को साक्षर बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए वालंटियर का चयन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों को उल्लास एप पर 25 अशिक्षितों का पंजीयन करते हुए वालंटियर को नामित करने की प्रक्रिया पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक में संचालित 116 परिषदीय विद्यालयों के सापेक्ष 2265 असाक्षरों को उल्लास एप पर पंजीकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हर विद्यालय पर लक्ष्य के सापेक्ष असाक्षरों का सर्वे उल्लास ऐप पर पंजीकरण करने तथा 10 असाक्षरों के सापेक्ष एक वालंटियर ऑनलाइन बनाना है।
लक्ष्य के सापेक्ष सभी पंजीकरण कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि यदि ग्राम सभा में असाक्षर नहीं हैं तो इस बात का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि साक्षरता दर बढ़ाने में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शिक्षक क्षेत्र में समाज सेवा में रुचि रखने वाले शिक्षित लोगों की तलाश करें। प्रत्येक वालंटियर 10-10 निरक्षरों को साक्षर बनाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के निरक्षर लोगों को इस अभियान में शामिल किया गया है। इससे जिले में साक्षरता दर बढ़ाने में मदद मिलेगी। चयनित वालंटियरों को अभियान के दौरान बेहतर कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।