फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A bloody clash erupted between two groups over the removal of paving stones, leaving 10 injured.

Sant Kabir Nagar News: खड़ंजा उखाड़ने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 10 घायल

Wed, 17 Dec 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 17 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
A bloody clash erupted between two groups over the removal of paving stones, leaving 10 injured.
बसहिया गांव में मारपीट में घायल घायल बेचन प्रसाद-संवाद
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के बसहिया गांव में सोमवार शाम करीब छह बजे खड़ंजा उखाड़ कर कब्जा को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं। खूनी संघर्ष में दस लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी नाथनगर मेंं भर्ती कराया गया। एक पक्ष की महिला की तहरीर पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

बसहिया में राम चंदर और राम बहाल के बीच काफी दिनों से खड़ंजा उखाड़ने और कब्जे को लेकर विवाद है। कई बार दोनों पक्षों में तकरार भी हो चुकी है। पुलिस को दी तहरीर में संभा देवी पत्नी राम चंदर ने बताया है कि सोमवार शाम करीब छह बजे राम बहाल पक्ष के लोग पहुंचे। उसके घर के सामने लगे खड़ंजा को उखाड़ कर उस पर गोबर, पुआल, कबाड़ रखकर कब्जा करने लगे। एतराज करने पर गाली देने लगे। मारने के लिए दौड़ा लिया। वह भागकर घर में चली गई। विपक्षी पीछा करते हुए घर में घुस गए। संभा देवी की पिटाई करने लगे। जानमाल धमकी देते हुए घरेलू सामान क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

बचाव करने पहुंचे गांव के जीत बहादुर, राम मिलन, बेचन प्रसाद आदि को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विपक्षी राम बहाल पुत्र राम अधारे, ठाकुर प्रसाद, अवधेश, मिथलेश, विजय कुमार पुत्रगण राम अधारे, सतीश पुत्र अवधेश, संजय पुत्र राम बहाल, कृष्णा नंद उर्फ लालू पुत्र राम बहादुर, आदर्श उर्फ लक्की पुत्र राम बहादुर, चंदन पुत्र अनिल, संदीप पुत्र राम बहाल, संध्या पत्नी राम बहादुर, गीता पत्नी अनिल कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि दूसरे पक्ष से घायल विजय कुमार, राम बहादुर, संदीप, गीता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पर डटे हैं। गांव में तनाव की स्थिति है। एसओ रजनीश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

बसहिया गांव में मारपीट में घायल घायल बेचन प्रसाद-संवाद

बसहिया गांव में मारपीट में घायल घायल बेचन प्रसाद-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed