फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Sat, 11 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Sat, 11 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बखिरा। शुक्रवार को बखिरा पुलिस ने दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दिए जाने के आरोप में सिद्धार्थनगर जिले के रैनाजोत गांव निवासी पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

बखिरा क्षेत्र के झुगियां गांव निवासी लालचंद निषाद का आरोप था कि उसकी बहन संगीता की शादी 15 वर्ष पूर्व सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी थाना क्षेत्र के रैनाजोत निवासी त्रियुगी नारायन के साथ हुई थी। शादी के पांच वर्ष बाद बहन का गवना हुआ था। कुछ वर्षों तक सब ठीक-ठाक रहा। बाद में ससुराली दहेज में बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं कर पाने की वजह से ससुराली संगीता को प्रताड़ित करने लगे। आरोप था कि 7 अगस्त 2014 को उसके बहनोई त्रियुगी नरायन और प्रवेश, वेदीराम, सुधा, विद्या देवी ने मिलकर उसकी बहन संगीता की हत्या कर दी और शव को गायब कर दिया। जानकारी होने पर वह बहन के ससुराल गया, किंतु जानकारी देने के बजाय ससुरालियों ने उसे भगा दिया। एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले में पांच ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या कर शव छुपा देने के आरोप में निल अपराध संख्या पर केस दर्ज कर लिया गया। चूंकि घटना स्थल बांसी क्षेत्र है। ऐसे में विवेचना के लिए पत्रावली संबंधित थाने को भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed