फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मानव का शरीर समाज के हित के लिए बना ः पंकजजी महराज

मानव का शरीर समाज के हित के लिए बना ः पंकजजी महराज

Sat, 11 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Sat, 11 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक के जयरामपट्टी स्थित जयगुरुदेव आश्रम पर शुक्रवार को सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर बाबा जयगुरुदेव के उत्तराधिकारी और जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जी महाराज ने कहा कि मांसाहार को छोड़ शाकाहार को अपनाओ और देश को स्वस्थ बनाओ। आज लोग पशुव्रत भोजन का प्रयोग ज्यादा कर रहे हैं। जिसके कारण उन लोगों के विचार भी परिवर्तित हो गए हैं। इसी कारण लोग पशुओं की तरह बर्ताव करने लगे हैं। पहले स्कूल आदि कम थे। लोग कम पढ़े लिखे होते थे, लेकिन इतनी घटनाएं नहीं होती थी। आज समाज पढ़ा लिखा है। उसके बाद भी मनुष्य एक दूसरे के प्रति इतना जहर उगल रहा है। रिश्ते-नाते भूल कर स्वार्थ में अंधा हो गया है। ऐसे में आप लोग शाकाहारी बनें। शाकाहार करने से मनुष्य के विचार शुद्ध होते है। उन्होेंने कहा कि जीवों पर दया करो। जिसे जीवन नहीं दे सकते उन्हें मारने का अधिकार आप को नहीं है। यह मानव शरीर समाज के हित के लिए बना है। इसे व्यर्थ में न गवाए।
विज्ञापन

गुरु वह ज्ञान है। जो अज्ञानता को हटा कर ज्ञान का प्रकाश फैला सकता है। परमात्मा का स्मरण करे वही कल्याण करने वाले है। शाकाहारी बनकर देश को शिखर की बुलंदियों पर पहुंचाने में मदद करे। इस अवसर पर गुरुदेव संगत के जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, राममिलन यादव, करूण कांत मिश्र, छद्दू प्रसाद, राजमन, संतमिलन, श्यामकरन, जिलापंचायत सदस्य लालमती यादव, योगेश यादव, रामललित ओझा, रामशंकर यादव, संतमणि यादव, चंद्रिका यादव, दीनानाथ यादव, सीताराम पांडेय, जनार्दन पांडेय आदि हजारों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed