फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अपराधियों की गिरफ्तारी पर जोर

अपराधियों की गिरफ्तारी पर जोर

Wed, 09 Jul 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Wed, 09 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी अतुल शर्मा ने मंगलवार की देर शाम पुलिस लाइन में थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग किया। एसपी ने थानाध्यक्षों को कडे़ निर्देश दिया किटॉपटेन और 25 आर्म्स एक्ट के वांछितों की गिरफ्तारी शीघ्र करना सुनिश्चित करें। एसपी अतुल शर्मा ने कहा कि वांछित अभियुक्तों, वारंटियों की गिरफ्तारी में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टॉपटेन अपराधियों की जगह सिर्फ जेल है। उनकी गिरफ्तारी जल्दी की जाए। लंबित विवेचनाओं को पूर्ण कराएं। थानों पर फरियादियों की समस्याएं सुनी जाए। पुलिस तक सूचनाएं त्वरित पहुंचे, इसके लिए सूचनातंत्र को और मजबूत करने की जरुरत है। चौकीदारों का भी भरपूर सहयोग लिया जाए। जेलों में बंद अपराधियों के गिरोह के सक्रिय सदस्यों की गतिविधियों को पता किया जाए और जरुरी कदम उठाया जाए। आईजी जोन के जनपद में निरीक्षण को लेकर ठीक प्रकार से तैयारी कर ली जाए। इस अवसर पर एएसपी अजय प्रताप सिंह, सीओ अरविंद वर्मा,सीओ आर के शर्मा,सीओ एमए सिद्दीकी,कोतवाल बब्बन यादव,एसओ दुधारा ब्रजेश यादव, एसओ धनघटा राकेश यादव, एसओ महुली हंजल अंसारी, समेत अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed