फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   235 अनुदेशकों को एक वर्ष का मिला कार्यकाल

235 अनुदेशकों को एक वर्ष का मिला कार्यकाल

Tue, 08 Jul 2014 05:31 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Tue, 08 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 235 अनुदेशकाें को एक वर्ष का और कार्यकाल मिल गया है। जिलाधिकारी ने अनुदेशकों के नवीनीकरण की फाइल को हरी झंडी दे दी है। बीएसए ने सभी अनुदेशकों से आठ जुलाई से विद्यालयों में पठन पाठन करने का निर्देश दिया है। जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जुलाई 2013 में सात हजार रुपये मानदेय पर अनुदेशकों की नियुक्ति की गई। इनका कार्यकाल एक साल का था। मई माह में राज्य परियोजना कार्यालय ने पत्र भेजकर 30 मई तक अनुदेशकाें का नवीनीकरण करने का निर्देश दिया था। आखिरकार अनुदेशकों की मांग को पूरा करते हुए डीएम ने नवीनीकरण का आदेश जारी कर दिया। बीएसए राम सिंह ने कहा कि अनुदेशकों का एक वर्ष के लिए नवीनीकरण कर दिया गया है। अनुदेशक आठ जुलाई से विद्यालयों में पठन पाठन शुरू कर दे। नवीनीकरण का आदेश जारी होने पर अनुदेशक ओम नारायण शुक्ल, सुनील चौबे, संजय यादव, सुनील कुमार सिंह ने डॉयट प्राचार्य और बीएसए को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed