फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   दिल्ली से लौटकर पंचायत करेंगे योगी

दिल्ली से लौटकर पंचायत करेंगे योगी

Mon, 07 Jul 2014 05:31 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Mon, 07 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गोरखपुर सदर सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर प्रशासन हिंदुओं का उत्पीड़न कर रहा है। इस पर रोक नहीं लगी तो हियुवा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। योगी रविवार को गोरखधाम एक्सप्रेस से दिल्ली जाते समय खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुरादाबाद व कांठ में पुलिस प्रशासन की कमजोरी से ही बवाल हुआ। संतकबीरनगर पुलिस भी सपा के एजेंट के रूप में हिंदुओं का उत्पीड़न कर रही है। बखिरा, नंदौर व जनपद में अन्य जगहों पर जो भी घटनाएं हुईं हैं उनके लिए सीओ मेंहदावल का कृत्य और एसपी का व्यवहार काफी दुखद है। यदि हिंदुओं का उत्पीड़न हुआ तो दिल्ली से लौटने के बाद बखिरा थाने में पंचायत होगी। मैने यहां के प्रशासन से साफ-साफ कह भी दिया है। सीओ के कृत्यों को कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान वेदप्रकाश सिंह, आनंद शंकर पाठक, कैलाश नाथवर्मा, राजू उपाध्याय, टूनटून राय, श्रवण राय, बलराम कन्नौजिया, सोहन गौतम, सुनील वर्मा, नवनीत मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed