{"_id":"66-90724","slug":"Sant-kabir-nagar-90724-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"बखिरा विवाद ः56 नामजद समेत 130 पर मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बखिरा विवाद ः56 नामजद समेत 130 पर मुकदमा
Sant kabir nagar
Updated Sat, 05 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखिरा। कस्बे के नईबाजार मोहल्ले में जमीन संबंधी विवाद के मामले में गुरुवार देर रात पुलिस ने दोनों पक्षों के 56 नामजद समेत 130 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट,बलवा, डकैती का केस दर्ज किया। दोनों पक्षों से तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तनाव को देखते हुए एसडीएम और सीओ कैंप कर रहे हैं।
बखिरा निवासी जयहिंद का आरोप है कि कस्बे के नईबाजार मोहल्ले में अयोध्या का मकान है। उसके बगल में स्थित मस्जिद के बीच में एक गली है। अयोध्या के पास उपलब्ध दस्तावेजोें के अनुसार विवादित गली उसकी है। उसी गली में सनाउल्लाह द्वारा खुदाई की जा रही थी। जिसे मना करने पर अलीरजा, गफ्फार, पप्पू, मेराज, रहमत, झीनक, हुसैन, सल्लू, सुन्नर, जहीदुन, सरवरी, समीउल्लाह, अब्बास, रफीकुन, नौशाद, अतीउल्लाह, शमशाद, जैतुन्निसां, अलीहस, सेराज, मोहम्मद हसन, सुल्तान, रसूल, इदुल, मोहम्मद जाहिद, अल्ला, काजू, मकसूद, शब्बीर समेत सैकड़ों लोग लाठी, डंडा, तलवार, फरसा आदि लेकर मौके पर पहुँच गए। आरोप है कि गफ्फार के ललकारने पर एकजुट होकर गाली देने लगे और उसे जान से मारने के लिए उसे दौड़ा लिया।
आरोप है कि घर के अंदर बाक्स में रखा 6430 रुपये भी निकाल लिए गए। उसके बाद मोहल्ले में घूम- घूमकर लोगों के घरों का दरवाजा तोड़ने लगे। इससे मोहल्ले में दहशत का माहौल कायम है। पुलिस ने अली रजा ,गफ्फार समेत 32 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा,मारपीट , डकैती आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
जबकि दूसरे पक्ष के मोहम्मद रजा का आरोप है कि मस्जिद के बगल गली की जमीन में सीमेंट की बोरी उड़कर चली गई थी।
उसी को लाने के लिए एक लड़का गया था। इसी बात को लेकर कस्बे के ही अयोध्या, रामपाल, रामगोपाल, शिवपूजन, रमायन, सत्यप्रकाश, पारसनाथ, पंकज, मुरली, बलराम, सत्यनरायन, मनीष, रामचंदर, रामसूरत, शिवनंदन, रविकुमार, रामू, विजय, लल्लू, संजय, रामकुमार, चिरकुट, शिवशंकर, जयहिंद, वीरेंद्र्र समेत 30 लोग एकजुट होकर लाठी, डंडा, सरिया आदि लेकर चले आए। इन लोगों ने वहां मौजूद लोगों को मारापीटा। उसके जेब में रखे 540 रुपये निकाल ले गए। पुलिस ने मोहम्मद रजा की तहरीर पर अयोध्या समेत 24 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा ,मारपीट, डकैती आदि का मुकदमा दर्ज किया। तनाव देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर एसडीएम और सीओ पीएसी के साथ कैंप कर रहे है। एसपी अतुल शर्मा का कहना है कि स्थिति सामान्य है। दोनों पक्षों की तहरीर पर एक -दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
10 नामजद समेत सैकड़ों पर केस दर्ज
बखिरा। कस्बे के नईबाजार मोहल्ले में जमीन संबंधी को लेकर गुरुवार को खलीलाबाद-मेंहदावल मुख्य मार्ग को जाम कर देने के मामले में पुलिस ने दस नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि कस्बे में एक गली में जमीन को खोदने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसी बीच अब्दुल गफ्फार, असगर, मकबूल, रहमत अली, लल्ला, अब्दुलहक, मेराज, पप्पू समेत सैकड़ों लोग अब्दुल गफफार की अगुवाई में आदर्श स्कूल के पास बास- बल्ली लगाकर रास्ता जाम कर दिया। जाम की वजह से आने जाने वाले लोगों समेत एंबुलेंस व मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी।
हियुवा नेताओें ने किया घटनास्थल का दौरा
बखिरा। हियुवा के वरिष्ठ नेता राकेश सिंह बघेल ने शुक्रवार को बखिरा के नईबाजार मोहल्ले में जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। गली को देखकर उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि एक समुदाय द्वारा इस प्रकार की ज्यादती नहीं होने दी जाएगी। बघेल ने कहा कि भटौली, नंदौर, धर्मसिंहवा की घटना में मेंहदावल क्षेत्राधिकारी की भूमिका संदिग्ध है। उक्त स्थानों पर क्षेत्राधिकारी की संदिग्ध भूमिका के कारण आज बखिरा में घटना घटित हुई है। यदि प्रशासन पारदर्शी तरीके के साथ न्याय नहीं करता है तो हियुवा के लोग सांसद योगी आदित्य नाथ के निर्देशन में आगे की रणनीति बनाएंगे। इस दौरान छेदी यादव, बद्री यादव, इंद्रजीत गौतम, सत्यनरायन सिंह, राजू कसेरा, अवधनरेश समेत कई लोग मौजूद थे।