{"_id":"66-74979","slug":"Sant-kabir-nagar-74979-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणा में नहीं चाहिए लालबत्ती: अब्दुल कलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिणा में नहीं चाहिए लालबत्ती: अब्दुल कलाम
Sant kabir nagar
Updated Sat, 26 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी के सच्चे और टिकाऊ सिपाही हैं। दक्षिणा में उन्हें लालबत्ती नहीं चाहिए। जनता की अदालत से उन्हें जो मिलेगा, वह स्वीकार होगा।
शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी उन्हें लालबत्ती और पद दिलाने का लालच दिए थे, जिसे वे ठुकरा दिए थे। उन्हें पद और लालबत्ती की भूख नहीं है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कैबिनेट मंत्री आजम खां उनके नेता हैं। वे विपक्ष में रह कर भी जनता की लड़ाई लड़ते रहे। अगडे़, पिछडे़ और अल्पसंख्यकों के हितों के लिए जरूरत पड़ी तो वे खून का एक-एक कतरा बहा देंगे। सपा प्रत्याशी भालचंद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका बयान आया है कि अब्दुल कलाम को लालबत्ती दिलाने के बाद ही सांसद बनूंगा, ऐसा बयान देना मानसिक संतुलन के बिगड़ जाने का संकेत है। वे सत्ता में रहें या सत्ता से बाहर रहें, जनता की सेवा के लिए सपा के कार्यकर्ता के रुप में सदैव संघर्ष को तैयार रहते हैं। अभी चुनाव में छह महीने बाकी हैं। अभी पार्टी ने किसी को पार्टी का सिंबल नहीं दिया है। पार्टी जिसे सिंबल देगी, वही चुनाव लडे़गा। पार्टी मुखिया का निर्णय सर्वमान्य है।