फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Parents, mingle freely with your children; teach them what life is all about...

Sant Kabir Nagar News: माता-पिता बच्चों में घुल-मिल जाइए जिंदगी क्या है बच्चों को बतलाइए...

Sun, 30 Aug 2026 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Parents, mingle freely with your children; teach them what life is all about...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जन साहित्यिक मंच के तत्वावधान में रविवार को गोलाबाजार में कवि गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें मुख्य अतिथि हशमत अजीजी ने अपनी रचना सौ बार सही न सही एक बार किया जाए, इस शहर में हम भी हैं हमें प्यार किया जाए, सुनाकर कवि गोष्ठी की शुरुआत की।
कवि विनय कुमार अजीज ने आप हैं माता-पिता बच्चों में घुल-मिल जाइए, जिंदगी क्या चीज है बच्चों को ये बतलाइए, सुनाया, जिसे खूब सराहा गया। सीएल वर्मा रहबर मेंहदावली ने चले गए हैं यह कहकर कबीर लोगों से, के रब्त रखना नहीं बेजमीर लोगों से, सुनाकर बेजमीर लोगों से दूर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

ज्योति सिंह एहसास ने तपन हो, गलन हो या वर्षा का आलम, सभी को सभी से शिकायत बहुत है, सुनाकर अपने दिन की व्यथा को बताया। सुरेश यादव जिज्ञासु ने दुनिया में सबसे ऊंचा पहचान तिरंगा है, हर हिंदुस्तानी का गुमान तिरंगा है, सुनाकर तिरंगे की महत्ता को बताया। मोहम्मद अली ने मुझको एहसास कई बार ऐसा होता है, आदमी कुछ भी नहीं यार पैसा होता है, सुनाकर पैसे के महत्व को बताया। राजेश मृदुल ने इश्क जब हद को पार करता है, बंदिशें दरकिनार करता है, सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महजर खलीलाबादी ने तेरे फरेबे नजर की तबाहियां, तौबा तुझे समझ ले तो फिर आदमी संभल जाए, सुनाकर वाहवाही लूटी। अवधेश पांडेय ने सबकी आंखें नभ में तुम्हें निहारें से बादल, पशु- पक्षी आदमी उमस से हारे रे बादल, सुनाकर बादल से बरसने की आरजू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed