फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   एडमिशन के लिए नहीं आया आवेदन

एडमिशन के लिए नहीं आया आवेदन

Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्राइवेट स्कूलों मेें बीपीएल परिवार के 25 प्रतिशत बच्चों के नामांकन की योजना रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। नामांकन का समय बीत जाने के बाद भी एक भी आवेदन बीएसए कार्यालय पर नहीं आया है।
विज्ञापन

शासन से बीपीएल परिवार के बच्चों का नामांकन कराने का निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को मिला था। सरकार ने सीबीएसई, आईसीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीटें बीपीएल परिवार के बच्चों के आरक्षित की। दिसंबर में परियोजना निदेशक ने पत्र जारी किया। बीएसए को निर्देश था कि 25 प्रतिशत गरीब बच्चों का नामांकन हर हाल में सुनिश्चित कराएं। यह योजना सत्र 2013-14 से शुरू होनी थी। अप्रैल और मई माह में ही अधिकतर प्राइवेट विद्यालयों में नामांकन हो चुका है। मई बीतने को है एक भी आवेदन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा नहीं हुआ है। आवेदन न जमा होने से सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। वहीं प्राइवेट विद्यालय अपनी मनमानी कर मनचाहा फीस वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


किसे मिलनी है वरीयता
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े बच्चे को।
एचआईवी अथवा कैंसर पीड़ित माता, पिता के बच्चे, गरीबी रेखा के नीचे आने वाले और विकलांग बच्चों को।

नामांकन के लिए क्या थे निर्देश
वित्तविहीन मान्यता प्राप्त स्कूल, सीबीएसई, आईसीएसई स्कूल में नामांकन।
मदरसा, वैदिक पाठशाला और धार्मिक शिक्षा देने वाले शैक्षणिक संस्थानों में।
मानक को पूरा करने वाले बच्चों का परिषदीय और राजकीय स्कूलों में दाखिला।
जिले में एक आईसीएसई, दो सीबीएसई और 250 विद्यालय मान्यता प्राप्त हैं।

कैसे करना था आवेदन
बीपीएल परिवार के बच्चों के माता, पिता को बीएसए कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र देना था कि वे बीपीएल कार्डधारक हैं। उनके बच्चे का नामांकन घर के नजदीक विद्यालय में कराया जाए। इसके साथ ही आवेदन पत्र पर बीपीएल कार्ड की फोटो कापी, प्रधान का सत्यापन आदि लगाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट विद्यालयों में नामांकन कराया जाएगा। इसके लिए अभिभावक बीएसए कार्यालय में आवेदन करें। शासन की मंशा के अनुसार 25 प्रतिशत बीपीएल परिवार के बच्चों का नामांकन स्कूलों में आरक्षित रखने का निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया गया है। जुलाई माह से अभियान चलाकर नामांकन का कार्य कराया जाएगा।
राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed