{"_id":"66-65212","slug":"Sant-kabir-nagar-65212-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमित बिजली कटौती से लोग बेहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमित बिजली कटौती से लोग बेहाल
Sant kabir nagar
Updated Sun, 26 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बढ़ती गर्मी में आसमान से आग बरस रही है। तेज धूप और लू से लोग बेहाल हैं। उस पर बिजली कटौती ने जीना मुहाल कर दिया है। शहर और गांव के लोग अनियमित कटौती से नाराज हैं। शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। गर्मी में रात की कटौती से बच्चे, बूढ़े और महिलाएं सभी परेशान हैं। लोग रात में छतों पर टहलकर समय बिता रहे हैं। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है।
शहर में कटौती का शेड्यूल रात में दस से एक बजे तक, दिन में सुबह छह से दस बजे और शाम को तीन से पांच बजे तक निर्धारित है। वहीं गांवों में सुबह आठ से शाम चार बजे तक बिजली देने का शेड्यूल है। पर शेड्यूल के हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है। शहर क्षेत्र में शेड्यूल के बावजूद दो घंटा पहले और दो घंटा बाद तक कटौती हो रही है।
ऊपर से बीच-बीच में बिजली आने-जाने का सिलसिला घंटों जारी रहता है। लोकल फाल्ट आदि को लेकर 14 घंटे की कटौती हो रही है। किसी तरह से आठ से दस घंटे ही बिजली पा मिल रही है। गांवों में आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन
दिन में वैसे ही उमस भरी गर्मी से सभी लोग परेशान हैं वहीं रात में मच्छर भी तबाही मचाए हैं। शेड्यूल के अनुरूप बिजली न मिलने से सरकार और पावर कारपोरेशन का दावा विफल है।
- बिजली कटौती निगम के निदेशालय स्तर से निर्धारित होता है। फिलहाल जिले को जितनी बिजली मिल रही है, उसमें भरपूर कोशिश की जाती है कि लोगों को उतनी बिजली दी जाए।
यूके सिंह, अधिशासी अभियंता
जरूरत के समय लोगों ने बिजली मांगी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर (धनघटा)। भीषण गर्मी में अनियमित बिजली कटौती से लोग नाराज हैं। जरूरत के समय बिजली का न रहना लोगों का बहुत खलता है। पानी की किल्लत और गर्मी से लोग बेहाल है। दिनचर्या प्रभावित होने से रोज के कामों पर भी खराब असर पड़ रहा है। लोगों चाहते हैं कि कम ही बिजली मिले पर समय से मिले। ताकि बिजली न रहने का मलाल न हो। प्रस्तुत है उपभोक्ताओं की प्रक्रिया।
गर्मी से जीना हुआ मुश्किल
दिन में तेज धूप और पसीने से लोग सो नहीं पा रहे हैं। ऊपर से रात में मच्छरों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। बिजली कटौती ने जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में गांव हो या शहरी क्षेत्र की जनता सभी परेशान हैं। लघु उद्यमियों को उत्पादन में काफी दिक्कतें आई हैं।
- निरंजन लोहिया, जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
बिजली सप्लाई देने में बसपा ठीक थी
- गर्मी का सीजन शुरू होते ही बिजली कटौती चरम पर है। इससे पहले बसपा के शासन काल में गर्मी के सीजन में 16 से 20 घंटा बिजली मिल रही थी। सपा का शासनकाल आते ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई।
बनर्जी लाल अग्रहरि, प्रदेश अध्यक्ष अग्रहरि समाज
बिजली ने किसानों का जीना मुहाल किया
- आसमान से बरस रही गर्मी और लगातार बिजली कटौती ने गांव के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। क्षेत्र में एक से दो घंटे बिजली देकर विभाग गांव के लोगों से 100 प्रतिशत बिजली बिल भुगतान करने का अपेक्षा करता है।
राघवेंद्र पांडेय, किसान निवासी चैनपुर
पंखे चलने से पहले ही गुल हो जाती है बत्ती
- गर्मी में जहां सभी लोग बेहाल हैं। वहीं आम जनमानस का बुरा हाल है। जब तक पंखा पूरा राउंड ले, उससे पहले ही बिजली कट जाती है। कभी लोकल फाल्ट तो कभी कम आपूर्ति के नाम पर बिजली नहीं मिल पाती है।
शिवेंद्र राय, निवासी रेवटा