फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   दाह संस्कार में गया युवक सरयू में डूबा

दाह संस्कार में गया युवक सरयू में डूबा

Sat, 16 Mar 2013 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Sat, 16 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दाह संस्कार में शामिल होने अयोध्या गया एक युवक गुरुवार को सरयू में स्नान करते समय डूब गया। पिछले 24 घंटे से गोताखोर नदी में डूबे युवक की तलाश में जुटे हैं, लेकिन ढूंढ नही पाए। सूचना पर परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के दुलहीपार निवासी 23 वर्षीय अर्जुन सैनी पुत्र हरि सैनी बचपन से गूंगे हैं। गांव के निवासी और रिश्ते में चाचा विजय सैनी की मौत हो गई थी और उन्हीं के अंत्येष्टि में सम्मिलित होने के लिए अर्जुन गांव वालों के साथ गुरुवार को अयोध्या गए थे। अंतिम संस्कार के बाद लोगों के साथ वे सरयू में स्नान कर रहे थे। नहाते समय गहराई में चले गए और डूब गए। लोगों ने डूबता देख कर शोर मचाया तो काफी लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी और पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाया नदी को खंगलवाया, लेकिन 24 घंटे से चल रही तलाश के बाद भी अर्जुन का पता नहीं चल पाया। खबर मिलते है पिता और भाई अयोध्या के लिए रवाना हो गए। परिजन सदमे में थे और घर पर नाते रिश्तेदार जुटे थे।
विज्ञापन


सलामती को परिजन कर रहे दुआ
संतकबीरनगर। सरयू में डूब जाने से लापता अर्जुन की सलामती को लेकर परिजन चिंतित थे। पत्नी उर्मिला सैनी का रो-रो कर बुरा हाल था। माता जयमालती देवी बेटे की सलामती की भगवान से दुआ कर रही थीं। मासूम चार साल का बेटा गोपाल सैनी मां को रोता देख निहार रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अर्जुन सैनी बचपन से गूंगा होने के बावजूद मशीन के जरिए सुनते हैं और अच्छे इलेक्टिशियन हैं। चार भाइयों में अर्जुन दूसरे नंबर है। इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई के बाद कानपुर में सरकारी नौकरी मिल गई थी, लेकिन चार माह पूर्व वे घर चले आए थे। अर्जुन के पिता हरि सैनी मेंहदावल रोड खलीलाबाद में मौलाना इंटर कॉलेज के सामने हरि कांवेंट स्कूल संचालित करते हैं और यहीं पर उनका पूरा परिवार रहता है। भाई की सलामती के लिए बडे़ भाई प्रदीप, छोटे भाई लल्लन और संदीप चिंतित थे। सभी भगवान से भाई की जिंदगी के लिए दुआ कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed