फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The provisional list of examination centers will be released on the 21st.

Sant Kabir Nagar News: 21 को सार्वजनिक की जाएगी परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची

Fri, 09 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The provisional list of examination centers will be released on the 21st.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की वर्ष-2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। विद्यालयों की ओर से उपलब्ध कराई गई सुविधाओं और भौतिक सत्यापन के आधार पर परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची तैयार की जा रही है। इसमें संबंधित विद्यालयों के साथ परीक्षार्थियों के केंद्र आवंटन की जानकारी भी शामिल होगी। अनंतिम सूची 21 सितंबर को जिला केंद्र निर्धारण समितियों के समक्ष सार्वजनिक समीक्षा के लिए रखी जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र बनने के लिए अयोग्य विद्यालयों तथा ऐसे विद्यालय, जिनके खिलाफ मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई चल रही है, उनकी अलग सूची भी जारी की जाएगी। यह सूची 23 सितंबर को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट और जिला विद्यालय निरीक्षक के पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन

28 सितंबर को परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची समाचार पत्रों में प्रकाशित कराई जाएगी। इसके बाद प्रधानाचार्य और विद्यालय प्रबंधक केंद्र निर्धारण या छात्र आवंटन को लेकर अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियां माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल के माध्यम से भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त आपत्तियों की जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर जांच कराई जाएगी। जांच में उचित पाई जाने वाली आपत्तियों को जिला केंद्र निर्धारण समिति की संस्तुति के साथ परिषद को भेजा जाएगा। यह प्रक्रिया आठ अक्तूबर तक पूरी करनी होगी। इसके बाद परिषद की ओर से आपत्तियों पर विचार कर स्वीकृत परीक्षा केंद्र सूची तैयार की जाएगी।
17 अक्तूबर को स्वीकृत केंद्र सूची और परीक्षार्थियों के केंद्र आवंटन की जानकारी ऑनलाइन सार्वजनिक की जाएगी। बताया कि यदि किसी छात्र का आवंटन निर्धारित क्षमता से अधिक वाले परीक्षा केंद्र पर होता है तो उसे भी आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। ऐसी आपत्तियां 22 अक्तूबर तक ऑनलाइन दर्ज की जा सकेंगी।

सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद 29 अक्तूबर 2026 को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करेगा। इसमें छात्रों के परीक्षा केंद्र आवंटन की जानकारी भी शामिल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed