फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सरकार ने सपना साकार किया

सरकार ने सपना साकार किया

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ‘कन्या विद्याधन’ और ‘हमारी बेटियां उसका कल’ का चेक मिलने के बाद छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्राओं ने चेक पाने के बाद कहा कि प्रदेश सरकार ने उनका सपना साकार कर दिया है। सभी को लगता है कि वह इस पैसे से अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगी। सभी अपने जिले और देश का नाम रोशन करने की तमन्ना रखती हैं। अमर उजाला से बातचीत में छात्राओं ने अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


बाधाएं दूर होंगी
आगे की पढ़ाई के लिए अब सोचना नहीं होगा। इस चेक को जमा करके इंटर पास होने के बाद कोई कोर्स कर लेंगे। जिससे की आगे सही दिशा मिल सके। सोचती थी कि इंटर पास होने के बाद आगे कैसे पढ़ाई होगी लेकिन चेक मिलने से सभी बाधाएं दूर हो गईं हैं।
विज्ञापन

जैनब खातून

पढ़ाई जारी रहेगी
चेक को अपने खाते में जमा करूंगी। जिससे की आगे की पढ़ाई में उपयोग किया जा सके। सरकार ने यह योजना चला कर गरीब कन्याओं को आगे पढ़ने में दिक्कत होती थी। माता-पिता पर अब बोझ नहीं रहेगा। आगे की पढ़ाई जारी रखने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाजमिन खातून

सपने साकार होंगे
आगे की पढ़ाई के लिए सोचना पड़ रहा था लेकिन जब इस योजना के बारे में पता चला तो लगा कि अब सपने साकार होंगे। चेक मिला है, जिसे पूरे परिवार को दिखाऊंगी। इस चेक को जमा कर अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखूंगी। पूरे पैसे को पढ़ाई में ही खर्च करूंगी।
साबिया खातून

प्रयास सराहनीय
गरीब छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार का यह प्रयास सराहनीय है। इस चेक से हमें आगे की पढ़ाई के लिए मौका मिल गया है। अभिभावकों पर कुछ हद तक तो बोझ सरकार ने कम कर दिया है। आगे की पढ़ाई कर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन करूंगी।
तैय्यबा खातून

हौसला और बढ़ गया
पूरे पैसे पढ़ाई में ही खर्च करूंगी। इस पैसे को अन्य कहीं भी खर्च नहीं करने दूंगी। माता-पिता ने भी आगे की पढ़ाई के लिए हामी भर दी है। चेक मिलने से हौसला और बढ़ गया है। सरकार की मंशा पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।

खुर्शीदा खातून

सपनों में उड़ान भरा
पूरे पैसे को बैंक के खाते में जमा कर आगे उसका लाभ लिया जाएगा। आगे की पढ़ाई को जारी रखते हुए अभिभावकों का नाम रोशन करूंगी। सरकार ने यह अनुदान देकर सपनों में उड़ान भर दिया है। चेक मिलने के बाद अब सपना नहीं हकीकत नजर आ रहा है।
शबाना आसीन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed