{"_id":"66-53646","slug":"Sant-kabir-nagar-53646-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया अध्याय जोड़ेगी ‘वादा निभाओ रैली’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया अध्याय जोड़ेगी ‘वादा निभाओ रैली’
Sant kabir nagar
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्वामी अभेदानंद सरस्वती विद्यामंदिर में शनिवार को आयोजित उत्तर प्रदेश वित्तविहीन शिक्षक संघ की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष समय देव पांडेय ने कहा कि 27 नवंबर के दिन लखनऊ में आयोजित वादा निभाओ रैली वित्तविहीनों की जिंदगी में एक नया अध्याय जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने चुनाव के समय वित्तविहीनों के पक्ष में बहुत सी घोषणाएं की थी लेकिन उसे अभी तक पूरा नहीं किया है। उसी वादे को याद दिलाने के लिए यह रैली प्रदेश नेतृत्व ने आयोजित की है।
रैली 27 नवंबर को लखनऊ में आयोजित है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को धनघटा, कालीजगदीशपुर, भगवानपुर, महुली, खलीलाबाद एवं मेंहदावल केंद्रों से शाम 6 बजे शिक्षक चलकर जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में एकत्रित होंगे। जहां से रात 8 बजे लखनऊ के लिए कूच किया जाएगा। इस अवसर पर अशोक कुमार चौधरी, अजय मिश्र, मलय कुमार पांडेय, त्रियुगीनाथ पांडेय, ओम प्रकाश यादव, अनिल सिंह, राम कुमार गुप्त, मो. सैफ खान, अनुराधा चौधरी, ओम प्रकाश मिश्र, गोपालजी यादव, विजय प्रकाश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।