{"_id":"66-53126","slug":"Sant-kabir-nagar-53126-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम के कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम के कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी
Sant kabir nagar
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन के कर्मचारियों का अधिशासी अभियंता कार्यालय पर चल रहा क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं तब तक अनशन चलता रहेगा और 21 नवंबर से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मारकंडेय पांडेय ने कहा कि संगठन ने अधिशासी अभियंता को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। कमेटी द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया है कि पांच मांगो में पद के अनुरूप कर्मचारियों का स्थानांतरण, एसीपी एरियर, वेतन वृद्धि आदि निस्तारित न होने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। सचिव अशोक कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। संगठन की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस अवसर पर बाबू लाल सिंह, ऋषिकेश राय, त्रिलोकी नाथ, टिहुल प्रसाद वर्मा, मेवा प्रसाद यादव, संतराज प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।