{"_id":"66-52903","slug":"Sant-kabir-nagar-52903-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी हनुमान मंदिर में बजी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाजी हनुमान मंदिर में बजी बधाई
Sant kabir nagar
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। संकट मोचन रामभक्त हनुमान की जयंती का पर्व जिला मुख्यालय समेत जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार की सायं से देर रात तक मनाया गया। खलीलाबाद के इलाहाबाद बैंक परिसर स्थिति बालाजी हनुमान मंदिर में जागरण किया गया। भजन गायक रोमी सरदार ने अपने भजनों से समां बांध दिया। रामजानकी मंदिर, हनुमान गढ़ी, लक्ष्मी नारायण आदि मंदिराें में सुदरकांड पाठ एवं भजन कीर्तन किए गए।
इलाहाबाद बैंक परिसर स्थित बालाजी हनुमान मंदिर में भव्य सजावट की गई है। सायंकाल डा. असीम कुमार राय एवं उनकी टीमने संगीतमय सुंदर कांड के पाठ किए। उसके बाद प्रसिद्ध भजन गायक रोमी सरदार ने गणपति वंदना, शिव स्तुति के बाद अंजनी नंदन हनुमान के भजनाें की प्रस्तुति की। इनके भजनों में ..बालाजी मुझे देई जाना में लोग तालियां बजाकर साथ देने को विवश होगए। ..हे भाव के भूखे भगवान ये वेद बताए हैं.. जब भक्त पुकारे मन से तो प्रभु दौड़े आते हैं तथा सरदार गुरुमीत सिंह के गाए राजस्थानी भजन ..आणा.. बाला जी म्हारे घर आणा.. पर श्रोता झूमने लगे। आधी रात में हनुमान जन्म हुआ तो पटाखे छूटने लगे। बधाई गीत अंजनी को भयो है लाल..बाणठसाी भक्ता नीं..पर लोग खड़े होकर नाचने लगे। टाफियां और गुब्बारे लुटाए गए। उसके बाद छप्पन प्रकार के भोग लगाए गए। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर आयोजक अरुण चिरानियां, संदीप चिरानिया, हरिभजन सिंह, अजय सेठी, पवनशर्मा, मुराली लाल चिरानिया, पवनकुमार छापड़िया, मनोज छापड़िया, कुंजबिहारी रुंगटा, दिनेशलक्ष्मी गुप्त, ऋषिकुमार मणि त्रिपाठी आदि लोग रहे।