फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बूथों का निरीक्षण करें एसडीएम व बीडीओ : कमिश्नर

बूथों का निरीक्षण करें एसडीएम व बीडीओ : कमिश्नर

Wed, 05 Dec 2018 11:58 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
बूथों का निरीक्षण करें एसडीएम व बीडीओ : कमिश्नर
बूथों का निरीक्षण करें एसडीएम व बीडीओ : कमिश्नर
विज्ञापन

दिव्यांग मतदाता बढ़ाने के दिए निर्देश
खलीलाबाद व मेंहदावल के मतदाता पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर करने के लिए सभी एसडीएम 50-50 तथा तहसीलदार एवं बीडीओ 100 बूथ का निरीक्षण करें। इसके अलावा दिव्यांग व महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें।

यह निर्देश बस्ती मंडल के आयुक्त अनिल सागर ने दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा में मंडलायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची में मृत व्यक्ति के नाम हो सकते हैं। फोटो धुंधली, पुरानी या बेढंगी लगी हो सकती है। इसे प्राथमिकता पर ठीक कराएं ताकि मतदान के समय पोलिंग पार्टी को असुविधा न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि निरीक्षण में यह भी सुनिश्चित करें कि एक परिवार के सभी मतदाता सदस्यों का नाम एक ही बूथ पर हो। मृत हुए मतदाता का नाम हटाने के लिए निर्धारित प्रारूप पर नोटिस अवश्य जारी करें। आयोेग के निर्देशानुसार अपंजीकृत व्यक्तियों, अप्रवासी, नए संभावित मतदाता, दिव्यांग, मृतक की सूची अलग-अलग बूथवार तैयार की जाए। प्रत्येक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुनिश्चित करें कि यह सूची अवश्य बन जाए। अब तक तीन हजार दिव्यांग मतदाता सूची में जुड़ पाए हैं। जिले में 12.24 लाख मतदाता हैं। इसमें महिलाओं व दिव्यांगों की संख्या कम है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाता को सूची में नाम शामिल कराने के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। मतदाता बनने की अर्हता रखने वाला जो भी व्यक्ति शारीरिक रूप से असक्त दिखाई दे उसे प्राथमिकता के आधार पर मतदाता बनाया जा सकता है। उन्होंने दोबारा सर्वे कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि आयोग के निर्देशानुसार सर्वाधिक मतदाता बढ़ने तथा कम होने वाले 20 बूथ का एसडीएम स्वयं निरीक्षण कर सत्यापन करेंगे। उन्होंने जेंडर रेशियो 827 से बढ़कर 853 होने पर संतोष व्यक्त किया तथा इसे 860 तक बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंनेे मेंहदावल तथा खलीलाबाद के मतदाता पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने आश्वस्त किया कि सभी मतदाता सूची अपडेट की जाएगी। बैठक में एसडीएम एसपी सिंह, बाबूराम, जसधीर सिंह, तहसीलदार वंदना पांडेय, प्रियंका चौधरी, शंशाक शेखर राय के अलावा सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed